फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of fraudulently usurping property arrested

Basti News: धोखे से संपत्ति हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently usurping property arrested
हरैया। पुलिस ने रविवार को धोखा व जालसाजी कर संपत्ति हड़पने के आरोपी एक व्यक्ति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी जप्ती गांव निवासी गंगा प्रसाद पाठक के विरुद्ध पिछले दिनों हरैया थाने में जालसाजी व धोखे से संपत्ति हड़पने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी। रविवार दोपहर को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अशोक कुमार ने कांस्टेबल पंकज यादव व अन्य सहयोगियों के साथ खम्हारिया गंगाराम जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया के पास घेरेबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed