फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of entering the house and raping a teenager

Basti News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 18 Jan 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of entering the house and raping a teenager
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को गांव के ही आरोपी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 20 मार्च 2025 की रात करीब 10:38 गांव का ही आरोपी विपिन कुमार उनके घर में घुस आया। 15 वर्षीय बेटी को कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा भी दुष्कर्म किया। डरा-धमका कर 10 हजार रुपये भी ले लिए। एक दिन आरोपी के घर वालों ने उनकी दोनों बेटियों और बेटे के साथ मारपीट की। इससे दुष्कर्म पीड़ित बेटी बेहोश हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विपिन, उसके भाई विनय और मां राधिका देवी पर प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचक श्रीहरि राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed