फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused of cheating in the name of job in Secretariat arrested

सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपित गिरफ्तार

Mon, 31 May 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of job in Secretariat arrested
सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.52 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपित अर्जुन चौधरी को लालगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह छावनी थाना क्षेत्र के चारथी भट्ट गांव निवासी है।
एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि उसे दोपहर साढ़े 11 बजे लालगंज कस्बे के कुआनो नदी पर बने पुल से गिरफ्तार किया गया। बीते साल 16 अक्तूबर 2020 को लालगंज थानाक्षेत्र के बड़गोखास गांव के रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया था कि अर्जुन चौधरी नामक व्यक्ति ने सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी दिलाने का लालच दिया। उसने अपने झांसे में फंसाकर अलग-अलग तिथियों में उनसे कुल 1.52 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान आरोपित ने अपना पता कभी दुबौलिया, कभी छावनी तो कभी विशेषरगंज बताता रहा। लालगंज पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धोखाधड़ी और रकम हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आखिरकार सोमवार को वह हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed