{"_id":"651879778527478f8303ebf4","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-getting-job-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5135-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बेरोजगारों को नगर निगम लखनऊ में नौकरी दिलाने का देता था झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखनऊ नगर निगम में नौकरी लगवाने के बहाने बेरोजगारों से 40 लाख रुपये ठग लेने के मुख्य आरोपी विजय कुमार को वाल्टरगंज पुलिस ने स्वाॅट टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर आठ बेरोजगारों से छह से आठ हजार रुपये तक प्रति व्यक्ति लिए थे। 45 दिन की ट्रेनिंग दिलाकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। तीन जून 2002 को केस दर्ज कराया गया था।
जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी चंद्रभान ने तहरीर दी थी कि उनका बेटा बेरोजगार है। 21 नवंबर 2022 को इसी थाने के औसापुर निवासी विजय कुमार, मनोज आदि मिले। उन लोगों ने कहा कि उनका प्रदेश सरकार में काफी जान पहचान है। रुपयेखर्च करो तो तुम्हारे लड़के को लखनऊ नगर निगम में नौकरी दिलवा देंगे। दोनोें की बात पर विश्वास करके पांच लाख रुपये दे दिए।
बाद में डेढ़ लाख रुपये और लिए। काफी समय बीतने के बावजूद नौकरी नहीं मिली तो वह पता लगाने लगा। पता चला कि विजय कुमार, मनोज, गौरव मणि, शशांक श्रीवास्तव, अमित यादव आदि गिरोह बनाकर बेरोजगारों को ठगने का काम करते हैं। इन लोगों ने आठ लोगों से करीब 40 लाख रुपये ले रखे हैं। वह लोग लखनऊ में 45 दिन की फर्जी ट्रेनिंग भी दिलाते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। शनिवार को मुख्य आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।