फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accused arrested with three stolen bikes, partner fled

Basti News: चोरी की तीन बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, साथी भागा

Wed, 28 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with three stolen bikes, partner fled
हरैया। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने खम्हरिया गंगाराम गांव जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर चोरी की बाइक के साथ आरोपी बरहपुर (चमरहिया) गांव निवासी अमित कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर दो और बाइक बरामद हुई हैं। उसका साथी लाल बाबू उर्फ एलजी निवासी थान्हाखास हर्रैया चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए अमित कुमार वर्मा पर जनपद के अन्य थानों में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह बताया कि पिछले दिनों हुई बाइक चोरी की घटनाओं में पुलिस को बाइक चोरों के बारे में सटीक जानकारी मिली थी। पुलिस की जांच पड़ताल में क्षेत्र के बरहपुर (चमरहिया) गांव निवासी अमित कुमार वर्मा उर्फ भोला की संलिप्तता की बात प्रकाश में आई। पुलिस उकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खमरिया गंगाराम जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया के पास घेराबंदी कर बाइक से आ रहे युवक को रोका। उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने दौड़कर दबोच लिया। उसकी पहचान अमित कुमार वर्मा उर्फ भोला के रूप में हुई। उसका साथी लाल बाबू उर्फ एलजी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में अमित कुमार वर्मा ने कई अन्य बाइक की चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद कर ली। भागे लाल बाबू उर्फ एलजी निवासी थान्हाखास हर्रैया की तलाश में पुलिस जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed