{"_id":"68cc65b25f843ba56d027445","slug":"accused-arrested-for-stealing-cash-from-medical-store-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144176-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेडिकल स्टोर से कैश चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेडिकल स्टोर से कैश चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 19 Sep 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी पीएचसी के सामने चौधरी मेडिकल स्टोर से बृहस्पतिवार सुबह गल्ले से नकदी चोरी हो गई। कुछ समय बाद वही व्यक्ति दोबारा चोरी की कोशिश की तो लोगों ने पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
दुकान मालिक जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि गल्ला खुला देखकर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, जिसमें लाल शर्ट पहना एक व्यक्ति रुपये निकालते दिखा। थोड़ी देर बाद वही आरोपी फिर से दुकान पर पहुंचा। भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दुकान संचालक के अनुसार, उसने करीब दो हजार रुपये चुराए थे। पकड़े जाने पर एक हजार रुपये बरामद हुए, जबकि शेष रकम खर्च करने की बात कही। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।