{"_id":"68bf3f424344a581b50b69b3","slug":"accused-arrested-for-attacking-and-robbing-a-couple-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143472-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दंपती पर हमला कर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दंपती पर हमला कर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Sep 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। गोंडा के छपिया थानाक्षेत्र निवासी दंपती पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुभाष मौर्य ने बताया कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटरा खुर्द गांव निवासी सुमित यादव उर्फ मिथिलेश को सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कटरा खुर्द मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
11 अगस्त को गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर निवासी अनामिका चौधरी अपने पति अखिलेश वर्मा के साथ बस्ती से लौट रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे जिलेबीगंज बाजार और असनहरा गांव के बीच सुनसान जगह पर कुछ लोग पहुंचे और लूटपाट के इरादे से लोहे की रॉड से वार कर दिया। अनामिका चौधरी का सिर फट गया। चेन व पर्स छीनकर पिस्तौल लहराते बदमाश भाग गए थे। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने सरनागी निवासी राकेश यादव, गौर थानाक्षेत्र के आमा टिनिच निवासी अमित यादव, संजय यादव, पैकोलिया के बावरपारा निवासी सम्राट शुक्ल और दो-तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि विवेचना के दौरान कटरा खुर्द गांव निवासी सुमित यादव उर्फ मिथिलेश का नाम सामने आया था।