{"_id":"629b9f3dd568fb7e2a2785b6","slug":"accidents1-basti-news-gkp4392480103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर, पुल से नीचे गिरी बाइक, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर, पुल से नीचे गिरी बाइक, बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर, पुल से नीचे गिरी बाइक, बच्चे की मौत
चाचा के साथ बाइक से कहीं जा रहा था भतीजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पंडूलघाट मार्ग पर अचकवापुर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग पुल के नीचे गिर गए। बाइक पर सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर पहुंचाया गया। जहां पर सभी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मलिहाचूहा गांव निवासी 12 वर्षीय प्रिंस यादव पुत्र राम सजीवन यादव, 45 वर्षीय रोहित यादव तथा 48 वर्षीय रामराज उर्फ रोहित यादव पुत्रगण विषई यादव के रूप में हुई। इस हादसे में 12 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार प्रिंस के दोनों चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।