{"_id":"64b8207301848911ea09d564","slug":"accidental-death-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1525-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घायल कांवड़ यात्री की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घायल कांवड़ यात्री की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बस्ती। सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले वाहन संख्या के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन से दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगुई निवासी रामरूप मौर्य ने नगर पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 13 जुलाई को हमारा भांजा राकेश कुमार मौर्य निवासी बैठौली थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर अपने मित्र वीके शर्मा के साथ मोटरसाइकिल से जल भरने अयोध्या जा रहा था। यह लोग रात्रि लगभग 11 बजे नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया था। गोरखपुर से भी हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान 16 जुलाई को राकेश कुमार मौर्य की मौत हो गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।