फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Accident while going to give daughter's wedding card, father dies

Basti News: बेटी की शादी का कार्ड देने जाते समय हादसा, पिता की मौत

Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Accident while going to give daughter's wedding card, father dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुधौली। क्षेत्र के अठदमा चीनी मिल के पास एक साइकिल सवार वृद्ध को अनियंत्रित पिकअप ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिद्धार्थनगर के मसिना टोला भटपुरवा निवासी अब्दुल रहमान (60) की बेटी की शादी तय है। 20 मई को बरात आनी थी। सोमवार को अब्दुल रहमान रुधौली थाना क्षेत्र के पटवरिया गांव में रिश्तेदार और पहचान के लोगों को बेटी की शादी का कार्ड देने जा रहे थे। सुबह नौ बजे अठदमा स्थित चीनी मिल के पास साइकिल लेकर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में अब्दुल रहमान की मौके पर मौत हो गई। उनकी दो बेटे और सात बेटियां हैं। इसमें पांचवीं बेटी की शादी 20 मई को होना तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed