फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident in maut

Basti News: बाइक की टक्कर में घायल युवक की गोरखपुर ले जाते समय मौत

Mon, 27 Feb 2023 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
accident in maut
अशोक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- डुमरियागंज के कुर्थिया/महुआरा पड़ाव में रविवार देर शाम हुई थी दो बाइक सवार टकराए
विज्ञापन

-एक युवक रविवार को हादसे में हो चुकी है मृत्यु
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर/बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर कुर्थिया/महुआरा पड़ाव के पास रविवार के देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में सोनहा थानाक्षेत्र के बसडिलिया निवासी अशोक (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसकी सोमवार को मेडिकल काॅलेज ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार कुशीनगर जिले के भारपटिया निवासी सत्येन्द्र कुमार यादव (28) की रविवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।

बसडिलिया निवासी अशोक राजगीर का काम करते थे। रविवार को महुआरा में मजदूरी के लिए गए थे। बाह से लौटते समय पड़ाव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक की टक्कर होने के बाद दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में सत्येेंद्र कुमार यादव की मौत हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायल बसडिलिया निवासी अशोक कुमार गौतम को नजदीक के सीएचसी बेवां पहुंचाया। घायल अशोक की हालत गंभीर देखकर बेवां सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचनेे पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। सोमवार को गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुशीनगर निवासी मृतक सत्येन्द्र यादव इटवा, डुमरियागंज, बेवां, भानपुर व कप्तानगंज में संचालित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में सोनोग्राफी का काम करते थे। दूसरे मृतक अशोक की पत्नी प्रियंका, पांच वर्ष का बेटा दिनेश और दो वर्षीय आदित्य के अलावा माता-पिता का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed