फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

Fri, 20 Nov 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन

रिश्तेदारी से लौटते समय रुधौली थाना क्षेत्र के दमया परसा गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के दमया परसा गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। गंभीर हालत में लखनऊ ले जाते समय पिता की मौत हो गई।

सोनहा थाना क्षेत्र के कनेथू गांव निवासी परशुराम (60) सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार की मौत की सूचना पर बेटे रामलाल (30) के साथ उनके घर गए थे। बाइक से लौटते समय दमया गांव के निकट पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राम लाल को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में परशुराम को डाक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी कैलाशी दहाड़ मारकर रोने लगी। पुलिस ने रामलाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed