फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident

सड़क दुर्घटनाओं में बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
बाइक सवार घायल युवक जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

एजेंसी-संवादसूत्र
वाल्टरगंज। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र बस्ती डुमरियागंज मार्ग स्थित रमवापुर पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग झकडी निवासी खुटेहना थाना पुरानी बस्ती को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे झकडी ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि घटना में मृतक की पुत्रबधू शकुंतला की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बस्ती रुधौली मार्ग स्थित गौरा चौराहे पर बाइक सवार को अज्ञात कार ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में जिससे बाइक सवार 22 वर्षीय मो. अजीज निवासी भादी बुजुर्ग थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed