{"_id":"5fb95aaf8ebc3e9bb744d0b9","slug":"accident-basti-news-basti-news-gkp374008457","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, युवक-किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, युवक-किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुताई के लिए जाते समय नगईचा घाट के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के किनारे स्थित नगईचा घाट के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। नीचे दबकर युवक और किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के नोनहा टोला निवासी बब्बू यादव (20) पुत्र डीगुर यादव और मनोज यादव (13) पुत्र फूर्तराम शनिवार की शाम ट्रैक्टर लेकर नगईचा घाट के किनारे खेत की जुताई करने जा रहे थे। घाट से कुछ दूर पहले ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। इससे दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। कुछ देर बाद राहगीरों ने देखा तो अवाक रह गए। गुहार लगाकर आसपास के लोगों को जुटाया। काफी देर बाद लोग जुटे और मशक्कत कर दोनों के शव बाहर निकाला गया। सूचना पर चौकी प्रभारी टिनिच जय प्रकाश चौबे मयफोर्स पहुंचे शव को कब्जे में लिया। ट्रैक्टर बब्बू चला रहा था।