{"_id":"69090aab7f1a21e06e06b627","slug":"abvp-submitted-a-memorandum-on-the-educational-problems-of-apn-pg-college-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146942-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एपीएन पीजी कॉलेज की शैक्षणिक समस्याओं पर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एपीएन पीजी कॉलेज की शैक्षणिक समस्याओं पर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। एबीवीपी नगर इकाई ने सोमवार को एपीएन पीजी कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में मुख्य रूप से कहा गया कि कॉलेज में छात्रों को मोबाइल और टैबलेट का वितरण नहीं किया गया है। इसके अलावा खेल मैदान की नियमित सफाई, खेल सामग्री की उपलब्धता, एलएलबी की नियमित कक्षाएं और लाइब्रेरी में पुस्तकों की पर्याप्त व्यवस्था जैसी मांगें शामिल थीं। इकाई अध्यक्ष शिवेंद्र ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बिगड़ रहा है, जो छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। इकाई मंत्री महेंद्र ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान इकाई अध्यक्ष शिवेंद्र, मंत्री महेंद्र सहित परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।