फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   abvp organized dharna

शैक्षिक व्यवस्था में सुधार के लिए जगह-जगह धरना

Fri, 08 Jan 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गुरुवार को डीएम कार्यालय
विज्ञापन
सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धरना देकर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग की। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। डीएम कार्यालय पर धरने का नेतृत्व कर रहे किसान डिग्री कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष व परिषद  के प्रदेश सहमंत्री भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक शिक्षा प्रणाली लाने की तैयारी पर रोक लगे।

विश्वविद्यालयों के पुराने पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाए। प्रवेश की समस्या का समाधान हो। उच्च शैक्षिक संस्थाओं में कैलेंडर व्यवस्था लागू किया जाए। इन सभी मांगों के लिए आज विद्यार्थी परिषद को मुखर होना पड़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष जेके शाही, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, अमृतांश मिश्र ने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगी।

इस मौके पर शुभम पांडेय, कुसुम शुक्ला, शालिनी पांडेय, दिनेश सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, महेंद्र उपाध्याय, रवि कुमार, शुभम सोनी, देवेंद्र यादव, जुनैद खान, साहिल सिंह, शौर्य सिंह, शिवम वर्मा, शिवम त्रिपाठी, दुुर्गेश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग
गौर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री मनीष के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गुरुवार को बीडीओ प्यारे लाल को 31 सूत्रीय मांगपत्र देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है।

जबकि मानव संसाधन की दृष्टि से देश में उत्तर प्रदेश अग्रणी है। माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक परीक्षा प्रणाली लागू करने के प्रयास को तत्काल रोकने की मांग की। विश्वविद्यालयों में प्रवेश की समस्या का समाधान, विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों में लम्बे समय से कोई परिवर्तन नहीं होने पर चिंता जताई।

शोध शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए समस्त शोध छात्रों को नियमित रूप से दस हजार मासिक छात्रवृत्ति सुनिश्चित करने, वर्ष 2012 में शोध प्रक्रिया के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का प्रवेश कई विश्वविद्यालय में अपने यहां नहीं करने पर तंत्र की आलोचना की।

महिला शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए शैक्षिक संस्थानों में छात्राओं के लिए कामन शौचालय, महिला सुरक्षा सेल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस दौरान पूर्व सहमंत्री अमित शुक्ल, रिंकू दुबे, सत्यम मिश्र, नीरज शुक्ल, राधेश्याम, अक्षय चौधरी, विकास उपाध्याय, संजय गुप्ता, शुभम पांडेय, अरविंद गुप्ता, सत्यम यादव आदि मौजूद रहे।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
हर्रैया। शैक्षिक दुरावस्था के विरूद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तहसील मे धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।वक्ताओ ने प्रदेश मे जर्जर हो चुकी शिक्षा ब्यवस्था मे आमूल चूल परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर देते हुए शीघ्र सुधार लाने की मांग की।

तहसील परिसर मे आयोजित धरने मे शामिल विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए तहसील संयोजक सूरज शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।किसी भी समाज व राष्ट्र के विकास की आधारशिला शिक्षा है उसे सुदृढ़ करने के लिए तह तक जाना होगा।

धरने के बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित 31 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम आरबी सिंह को दिया। राहुल रोहित अजय रेहान खान मोहम्म्द इमरान अनवर अहमद राजेश यादव संजय यादव आलोक सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुंडेरवा मे अभाविप ने किया धरना
मुंडेरवा। भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गुरुवार को गन्ना विकास इंटर कालेज मुंडेरवा के मुख्य द्वार पर छात्रों ने प्रदर्शन किया।  मंहगी और दोहरी शिक्षा के विरोध में नारे लगाए, बाद मेें प्रधानाचार्य को ज्ञापन दिया।

प्रदेश की शैक्षिक व्यवस्था के विरोध में धरने के क्रम में सुबह 10 बजे विद्यार्थी स्थानीय इंटर कालेज के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए। अभाविप के मुंडेरवा प्रभारी आशुतोष चौधरी के नेतृत्व मे विद्यार्थी धरने पर बैठे। पाठ्यक्रम में परिवर्तन, शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति, छात्रावास, प्रवेश की समस्या, गन्ना विकास इंटर कालेज में पीटीए के नाम   400 रूपए प्रति विद्यार्थी लिए गए धन को वापस करने की मांग रहे थे।

प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव को अभाविप मुंडेरवा की तरफ़ से ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर धीरज पाण्डेय, मनीष सोनी,गोपेश्वर चन्द, सुजीत चौधरी, तसलीम वारसी, सूरज, रवि, दीपाकर, आकाश, रघुवीर, सुहेब, आयुश समेत अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

एसडीएम को 31 सूत्रीय ज्ञापन दिया
रुधौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम चन्द्रशेखर मिश्र को राज्यपाल को संबोधित 31 सूत्रीय शिक्षा में सुधार संबधित ज्ञापन दिया। आदर्श पटेल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में शिक्षा में परीक्षा में पुस्तक प्रणाली पर रोक, विश्व विद्यालय पाठ्य क्रम में परिवर्तित किया जाना, शोध छात्रो को दस हजार की छात्रवृति मिलना, विश्व विद्यालय में शोध प्रक्रिया शुरू करने के साथ अन्य मांगे शामिल है। ज्ञापन देने वालो में तहसील संयोजक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, आनंद मणि, सौरभ मिश्रा, अशोक बाबा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed