फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Abhishek took a long jump in long jump

जूनियर वर्ग की लंबीकूद में अभिषेक ने लगाई लंबी छलांग

Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Abhishek took a long jump in long jump
सांसद खेल महाकुंभ में दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : BASTI
जूनियर वर्ग की लंबीकूद में अभिषेक ने लगाई लंबी छलांग
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : हैंडबॉल सीनियर बालिका वर्ग में लक्ष्य एकेडमी ने बेगम खैर को हराया
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ के पांचवें दिन बुधवार को लंबीकूद के जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में अभिषेक सिंह ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में विकास द्वितीय, अंबेश पाल ने तृतीय स्थान पर रहे।
लंबीकूद के सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मे संदीप कुमार प्रथम, तबरेज कुरैशी द्वितीय, कृष्णकांत तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी के नाकआउट मैच में सरवन कुमार गुप्ता, रविंद्र पटेल, संदीप वरुण, विजय शर्मा, सोमनाथ, लालजी आदि की टीम विजयी हुई। वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल मैच में जमदाशाही, कलवारी प्रथम, पटखौली, कप्तानंगज, व्यायामशाला, स्टेडियम बस्ती तथा मंगल बाजार की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पांचवें दिन के मैच का शुभारंभ प्रमोद पांडेय, आकाश शुक्ला, भावेश पांडेय तथा मोदू चौधरी ने किया। मीडिया प्रभारी अमृत वर्मा ने बताया कि हैंडबॉल सीनियर बालिका वर्ग में लक्ष्य एकेडमी ने बेगम खैर को हराया। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में एमके स्पोर्ट्स ने 21-16 से जीत दर्ज कर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम करली। बैडमिंटन सीनियर वर्ग मैच में संदीप चैधरी ने अभिषेक उपाध्याय को 21-18, 22-20 के सेट से पराजित किया, रजत चतुर्वेदी ने अचल को 21-10, 16-21, 19-21 के सेट से हराया तथा अभिषेक उपाध्याय और कृष्ण कुमार की जोड़ी ने युगल मुकाबले मे एमएच अंसारी एवं अजय गौड़ की जोड़ी को 21-15, 21-16 के सेट से हराया। इद्रीश, महेश्वर पांडेय ने शिव प्रकाश, अनूप की जोड़ी को 21-17, 17-21, 21- 18 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुनीत पांडेय, मनीष की युगल जोड़ी ने नीरज, अवनीश को 21-08, 20-04 के सेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में संतोष कुमार प्रथम, शंभू प्रजापति द्वितीय, विवेक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में नाजरा खातून प्रथम, काजल सिंह द्वितीय, गुड़िया पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में नेहा चौधरी प्रथम, सोनिका भाष्कर द्वितीय, नित्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्रा, जगदीश शुक्ल, अनूप खरे, गिल्लम चौधरी, प्रमोद पांडेय, नितेश शर्मा, आकाश शुक्ल, भावेश पांडेय, आदित्य श्रीवास्तव, रविंद्र गौतम, प्रत्युष विक्रम सिंह, वरुण सिंह, बृजभूषण पांडेय, संजय चौरसिया, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, विद्यामनी सिंह, दीपक सोनी, आकाश सिंह, हिमांशु सोनी आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ियों का सांसद ने बढ़ाया हौसला
खेल महाकुंभ में पांचवें दिन सांसद हरीश द्विवेदी मैदान पर पहुंच कर खिलाड़ियों से बातचीत की। कहा कि खिलाड़ियों व आम जन के सहयोग से यह महाकुंभ अपनी ऊंचाइयां छू रहा है। जिले के खिलाड़ियों के लिए कोई भी अवसर जाने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी तो जिले का नाम रोशन होगा।

फुटबॉल मैच के फाइनल में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज विजयी
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दूसरे सत्र में हुआ। मैच में राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज और ईगल क्लब के बीच खेला गया। राकेश चतुर्वेदी डिग्री कॉलेज की ओर से शौर्य प्रताप सिंह ने शानदार चार गोल दाग कर टीम को जीत दिलाई। उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया। टीम की ओर से आलोक पांडेय, लालन पांडेय, शिवेंद्र आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed