फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Abducted teenage girl found near Futahiya overbridge; accused arrested.

Basti News: अगवा किशोरी फुटहिया ओवरब्रिज के पास मिली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Abducted teenage girl found near Futahiya overbridge; accused arrested.
-दो महीने पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी, पुरानी बस्ती पुलिस ने कुआनो नदी के पुल के पास ढूंढ निकाला
विज्ञापन

पुरानी बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग को पुलिस ने बृहस्पतिवार को फुटहिया ओवरब्रिज के पास कुआनो नदी के पुल से सकुशल ढूंढ निकाला। भागने की कोशिश कर रहे आरोपी अमित कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर 20 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक नारांतक यादव टीम के साथ तलाश में निकले थे। फुटहिया ओवरब्रिज के पास कुआनो नदी के पुल पर पहुंचकर नाबालिग को महिला आरक्षी के संरक्षण में लिया गया। पुरानी बस्ती थाना अध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष है। वह पांडेय बाजार, मेंहदावल रोड, थाना पुरानी बस्ती का निवासी है।
विज्ञापन

लापता दो किशोरियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला

मुंडेरवा। क्षेत्र से लापता दो अपहृताओं को पुलिस ने ढूंढ लिया। दोनों को बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश कर दिया गया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी तीन अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे घर से साइकिल लेकर जमोहे चौराहे पर सामान खरीदने गई थी। वह घर नहीं लौटी। उसके पिता ने चार अक्तूबर को थाने में सूचना दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना उपनिरीक्षक अशोक यादव कर रहे थे। पुलिस ने मुंडेरवा कस्बे के गोदमवा मोड़ से दोनों को ढूंढकर बाल कल्याण समिति, बस्ती के समक्ष भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed