{"_id":"660f06cb59dce27ae4009766","slug":"abc-id-mandatory-in-higher-education-students-in-trouble-due-to-not-updating-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114285-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उच्च शिक्षा में एबीसी आईडी अनिवार्य... आधार अपडेट न होने से मुश्किल में विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उच्च शिक्षा में एबीसी आईडी अनिवार्य... आधार अपडेट न होने से मुश्किल में विद्यार्थी
Fri, 05 Apr 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उच्च शिक्षा में प्रवेश के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शासन ने अब विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) की व्यवस्था लागू की है। इससे स्नातक, परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थी परेशान हैं। उधर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने पांच अप्रैल तक अनिवार्य रूप से परीक्षा फार्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है।
महाविद्यालयाें में फार्म भराया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थी एबीसी आईडी बनवाने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। एबीसी आईडी के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है। यदि आधार कार्ड मोबाइल फोन नंबर से अटैच नहीं है तो आईडी नहीं बन पाएगी। विद्यार्थी इसे लेकर परेशान हैं। तमाम के आधार मोबाइल नंबर से अटैच नहीं हैं।
ऐसे में शुक्रवार तक यदि विद्यार्थी एबीसी आईडी नहीं बनवा पाए तो वह परीक्षा फार्म भी नहीं भर पाएंगे। लिहाजा, उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। पिछले साल यह व्यवस्था नहीं थी। इस बार जल्दबाजी में परीक्षा से पहले एबीसी आईडी बनावाने का फरमान विद्यार्थियों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
ऐसे बनाएं एबीसी आईडी
विद्यार्थी एबीसी आईडी खुद ही बना सकते हैं। इसके लिए पहले उन्हें डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण कॉलम क्लिक करने पर वेबसाइट आधार नंबर मांगेगा। आधार नंबर डालने के बाद लिंक मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। इसे डालने के बाद व्यक्तिगत विवरण को पेज खुलेगा। जहां पूछी गई जानकारियों को भरकर सब्मिट करने के बाद पंजीकरण हो जाएगा।
एबीसी आईडी बनवाने को विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय स्तर पर उनकी मदद की जा रही है। बिना एबीसी आईडी के अब परीक्षा फार्म नहीं भरा जा सकता है।
-प्रो. रीना पाठक, प्राचार्य, शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज