फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aarti is resonating in the barracks, prisoners are singing bhajans and kirtans

Basti News: बैरकों में गूंज रही आरती, बंदी कर रहे भजन-कीर्तन

Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 04 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aarti is resonating in the barracks, prisoners are singing bhajans and kirtans
बस्ती। बंदी भले ही समाज की मुख्यधारा से कटकर जेल में हों, लेकिन वे भी धार्मिक व आध्यात्मिक भावना से ओतप्रोत हैं। नवरात्र में जेल के 135 बंदी व्रत रखकर देवी की आराधना कर रहे हैं। इनमें 19 महिला भी बंदी शामिल हैं। कारागार प्रशासन की तरफ से इन बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई है। उन्हें पूजन सामग्री के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। बंदियों के पूजा-पाठ में कोई खलल न पड़े, इस बात पर भी जेल प्रशासन ध्यान दे रहा है। उन्हें नियमित रूप से 500 ग्राम उबले हुए आलू के साथ दो केले, आधा लीटर दूध व अन्य फलाहार उपलब्ध कराया जा रहा। फलाहार बनाने में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने बताया कि बंदियों की आस्था का पूरा सम्मान किया जा रहा है। नवरात्र में कई बंदियों ने नौ दिन का व्रत शुरू किया है। कई बंदी पहले और आखिरी दिन व्रत रखेंगे। ऐसे बंदियों के लिए पूजन सामग्री के साथ फलाहार की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed