फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   AAP workers demonstrated and submitted a memorandum regarding the fertilizer crisis

Basti News: खाद संकट को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
AAP workers demonstrated and submitted a memorandum regarding the fertilizer crisis
बस्ती। खाद संकट को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में जिले की सभी चारों तहसीलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। डॉ. राम सुभाष वर्मा ने स्वयं रुधौली तहसील और भानपुर तहसील में पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने कहा कि जिले में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है, जिससे खेती पर बुरा असर पड़ रहा है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन में मांग किया गया है कि जल्द से जल्द किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, वरना पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से बस्ती जिला सह प्रभारी पतिराम आजाद, प्रांतीय उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, मिथलेश भारती, चंद्रभान कनौजिया, मोहम्मद इसहाक, अनिल कुमार चौधरी,राम सजन सूर्यवंशी, दिलीप कुमार यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed