{"_id":"60ba650d8ebc3e01810c4c9e","slug":"a-youth-girl-cut-by-train-basti-news-gkp396907829","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के आगे आकर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के आगे आकर युवती ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालगाड़ी के आगे आकर युवती ने दी जान
गौर-टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच खजुहा गांव के पास की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर (बस्ती)। टिनिच और गौर रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 210 खजुहा गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे डाउन लाइन पर मालगाड़ी ट्रेन के सामने एक 18 वर्षीय युवती आ गई। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि पहचान कराने के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
रेलवे लाइन के बगल खेतों में काम कर रहे गांव के लोग युवती को ट्रेन के आगे कूदते देखकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन तब तक युवती गोण्डा की तरफ से गोरखपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी। कुछ ही देर बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने घटना की जानकारी गौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी टिनिच अजय सिंह मौके पर पहुंचे। मगर घटनास्थल पैकोलिया थाना क्षेत्र के चलते उन्होंने पैकोलिया पुलिस को जानकारी दी। उपनिरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि पंचनामा कराकर शव को कब्जे में ले लिया गया है।