फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man's body was found covered in blood in Aasra Housing Colony, suspicion of murder.

Basti News: आसरा आवास कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 27 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man's body was found covered in blood in Aasra Housing Colony, suspicion of murder.
रवि गुप्ता की हत्या के बाद उसके आवास के पास जुटी भीड़- जागरुक पाठक
हर्रैया। अयोध्या से मजदूरी करके लौटे नगर पंचायत के गांधी नगर वार्ड के आसरा आवास काॅलोनी निवासी रवि गुप्ता (35) की मंगलवार रात किसी भारी चीज से प्रहार करके हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मंगलवार को दिन में उसी काॅलोनी में रहने वाले एक युवक से हुए विवाद को वारदात की वजह मानकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के राजघाट मनोरमा नदी के किनारे आसरा आवास काॅलोनी में कन्हैया गुप्ता का परिवार रहता है। उनके बेटे रवि गुप्ता की शादी हो चुकी है। वह अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ काॅलोनी के जी ब्लॉक में रहता था। करीब दो वर्ष पूर्व पति से हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी ज्योति छोटे बच्चे के साथ मायके चली गई। रवि का बड़ा बेटा अंशु, दादी मंजू व रवि के भाई आलोक के साथ इसी काॅलोनी के दूसरे फ्लैट में रहता है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का पिता कन्हैया लाल खानाबदोश जीवन जी रहा है और वह कभी कभार ही यहां दिखाई देता है। मंजू काॅलोनी के अलावा कोहले गांव में भी आवास बनाकर रहती है। लोगों के मुताबिक रवि नशेड़ी था और पत्नी से हुए विवाद के बाद वह अकेले ही कमरे में रहता था। इस बीच वह अयोध्या में मजदूरी करने गया हुआ था। मंगलवार को अयोध्या में काम बंद होने की वजह से वह आवास पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में उसने बगल रह रही एक महिला पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद महिला के देवर महेंद्र से उसकी मारपीट भी हुई थी। सुबह कमरे में रवि की लाश मिली तो आसपास के लोग दंग रह गए। मृतक भाई आलोक ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक की सोहबत ठीक नहीं थी। पत्नी से भी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हत्या मानकर संभावित बिंदुओं की जांच कर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed