फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man walking on foot died after being hit by a high-speed bike, two injured.

Basti News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत, दो घायल

Tue, 02 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A young man walking on foot died after being hit by a high-speed bike, two injured.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग स्थित सीतारामपुर चौराहे पर हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अली हसन उर्फ गुड्डू सीतारामपुर चौराहे पर सैलून की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह लगभग 11 बजे वे घर पर भोजन करने के बाद दुकान के लिए निकले थे। सड़क पार करते समय ही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार रेहान अंसारी पुत्र माशाअल्लाह तथा सुनील गौतम पुत्र मनोज निवासी मोहम्मदपुर थाना कलवारी भी इस हादसे में घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अली हसन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed