फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man waiting for a vehicle was crushed to death by a truck.

Basti News: वाहन का इंतजार कर रहे युवक की ट्रक से कुचलकर माैत

Sat, 30 May 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man waiting for a vehicle was crushed to death by a truck.
हर्रैया। थाना क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर भटिनिया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के घूरनपुर निवासी रवि कुमार 18 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे परशुरामपुर बाजार धान का बीज लेने जा रहा था। वह सड़क के किनारे खड़े होकर गाड़ी आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच परशुरामपुर की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रवि कुमार को चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे दबकर रवि की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर परिजन पहुंच गए। रवि कुमार कनिकराम के दो बेटों में बड़ा था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। लोग घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। परशुरामपुर एसओ विश्व मोहन राय ने बताया कि मृतक के पिता कनिकराम की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी पंजीकृत कर दिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed