फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man died in a car collision with a truck

Basti News: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की माैत

Sat, 09 May 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a car collision with a truck
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित गौसपुर बाजार में शनिवार तड़के तीन बजे ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार में ही फंसा रहा। ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के कचूरे गांव निवासी मनोज कुमार चौरसिया (28) वर्ष अपनी कार से अयोध्या एयरपोर्ट जा रहे थे। वह रामजानकी मार्ग पर गौसपुर बाजार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक मनोज घायल होकर कार में ही फंसा रह गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से कार में फंसे चालक मनोज कुमार को निकालकर सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक को काफी चोटें आईं है और उसका इलाज भी सीएचसी पर कराया गया है। वहीं कार चालक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मनोज के घर पर कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी होने के बाद दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक भी पुलिस अभिरक्षा में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed