फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A young man died after being trapped in a thresher in Basti, the accident occurred while threshing paddy.

Basti News: धान की मड़ाई करते समय थ्रेसर में फंसे युवक की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुए हादसा

Tue, 11 Nov 2025 05:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 05:21 PM IST
सार

घटना देखकर खेत में मौजूद परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए। लोगों ने किसी तरह मशीन बंद कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुबौलिया थाना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष शशांक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया।

विज्ञापन
A young man died after being trapped in a thresher in Basti, the accident occurred while threshing paddy.
मृतक राम धीरज चौधरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के खदरा ग्राम पंचायत के रमवापुर गांव में मंगलवार की दोपहर खेत में धान की मड़ाई के दौरान वह थ्रेसर मशीन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चनवापुर गांव निवासी राम धीरज चौधरी (24) पुत्र स्वर्गीय देवराज चौधरी मंगलवार को अपने भाइयों के साथ रमवापुर स्थित खेत में धान की मड़ाई कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मड़ाई लगभग समाप्त हो चुकी थी। बचे हुए धान को इकट्ठा कर वह साड़ी में रखकर थ्रेसर में डालने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान साड़ी का सिरा मशीन में फंस गया और देखते ही देखते साड़ी के साथ उनका बायां हाथ और सिर भी थ्रेसर के अंदर चला गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना देखकर खेत में मौजूद परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए।

लोगों ने किसी तरह मशीन बंद कर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुबौलिया थाना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में थानाध्यक्ष शशांक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में थ्रेसर चलाते समय अचानक कपड़ा फंस जाने से युवक मशीन में खिंच गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि राम धीरज चौधरी चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर थे।

वह मेहनती और होनहार युवक थे तथा घर-परिवार की अधिकतर जिम्मेदारियां वही संभालते थे। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिससे घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। परिजन उनके सहारे पूरे परिवार को चलाते थे। अभी शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, विशेषकर उनकी मां का दर्द देख गांव का हर व्यक्ति भावुक हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि राम धीरज बहुत ही मिलनसार और शांत स्वभाव के थे।

कोई भी काम हो, वे सबसे पहले मदद के लिए आगे आते थे। उनकी असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर शासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed