फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A woman who went out for a walk on the highway died in an accident

Basti News: हाईवे पर टहलने निकली महिला की हादसे में मौत

Mon, 23 Jun 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A woman who went out for a walk on the highway died in an accident
महराजगंज (बस्ती)। रविवार की भोर में 4:30 बजे सड़क पर टहलने निकली महिला की हादसे में मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ रावत की सीमा (45) पत्नी रामदास रोज की भांति हाईवे की अयोध्या-बस्ती लेन पर टहल रही थीं। इसी दौरान बस्ती की ओर जा रहे वाहन ने उन्हें चपेट में लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों के सहयोग से परिवार के लोग उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां चिकित्सक ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख व बाइक की मांग, केस
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र में रह रहीं विवाहिता ने तहरीर दी है कि उनकी शादी सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थानाक्षेत्र के भटगवा हल्लौर निवासी वेद प्रकाश के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग की गई। डिमांड पूरी न कर पाने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने पति के अलावा सास सांवरी देवी, देवर सत्यप्रकाश, प्रेमप्रकाश और ननद सरस्वती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

दीवार बनवाने पर विवाद, केस
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। लबदहा निवासी रफीनुन्निशा पत्नी नौशाद अली का आरोप है कि दीवार बनवाने पर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर लाठी-डंडे से मारा-पीटा। बीच-बचाव में आई जेठानी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। ईंट चलाकर मारने के लिए दौड़ा लिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के अब्दुल गफ्फार, अब्दुल सत्तार, अब्दुल सहजाद समेत चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, चोरी का आरोप
बस्ती। गौर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट व चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। खजुहा की सुनीता देवी का आरोप है कि उनके घर के पीछे स्थित जमीन पर विपक्षियों ने छप्पर रखा। मना करने पर घर में घुसकर मारपीट की। अपशब्द कहते हुए धमकाया और घर की अलमारी की कुंडी तोड़कर उसमें रखे 42 हजार रुपये निकाल लिया। पुलिस ने गांव के रामफेर, सोना देवी, श्रवण कुमार, रेनू देवी निवासी खजुहा, आंचल कुमारी, आशीष कुमार निवासी पगारे थाना कप्तानगंज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
किशोरी को बहलाकर भगाने का केस
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। 14 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि 19 जून को अज्ञात युवक उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
किशोरी भगा ले जाने का केस
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नचना निवासी जीवन शर्मा उर्फ अंशू शर्मा व गगन के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है। संवाद
युवती ने दर्ज कराया केस
नगर बाजार। पुलिस ने क्षेत्र की एक युवती के तहरीर पर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने के बाद छोड देने के आरोप में केस दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि आदित्य निवासी निहैला थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर शादी का झांसा देकर लखनऊ ले गया। वहां तीन चार दिन तक अपने साथ रखने के बाद शादी करने से मुकर गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
जमीन के विवाद में चार का चालान
सोनहा। पुलिस ने जमीन के विवाद में कहासुनी को लेकर शांतिभंग में चार लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय भानपुर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया थाना क्षेत्र के चंदोखा लमुईया के मन्नू मौर्या, संतोष चौरसिया, घनश्याम चौरसिया, रामचंदर चौरसिया को दोपहर 2 बजे पुलिस हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। संवाद
ब्रह्मभोज से लौटते वक्त मारा-पीटा
बस्ती। गौर पुलिस ने रास्ते में मारपीट की वारदात में केस दर्ज किया है। महुआडाबर निवासी सत्यम सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि गांव में ब्रह्मभोज से लौटते वक्त रास्ते में विपक्षियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गांव के संतोष, आकाश सिंह, छोटू सिंह व किशन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
कार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के अगौना बाजार के पास रविवार दोपहर में कार की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय सौरभ यादव निवासी दलपतपुर थाना दुबौलिया बाइक से कलवारी की तरफ आ रहा था। अगौना के पास कार की चपेट में आने से घायल हो गया। उनको कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है। संवाद

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल
कुदरहा। कलवारी थानाक्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट में रविवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए। घायलों में ज्ञानचंद्र, उनकी बहन और ऋतिक शामिल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed