फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A woman going to buy ration was hit by a bike rider and died.

Basti News: राशन लेने जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 03 May 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A woman going to buy ration was hit by a bike rider and died.
बभनान। पति के साथ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने जा रही महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पैकोलिया थाना क्षेत्र रामपुर गांव निवासी राजाराम यादव की 70 वर्षीय पत्नी राजपति अपने पति के साथ घर से कोटे की दुकान पर राशन लेने के लिए पैदल जा रही थी। अभी वह बभनान को मार्ग पर पहुंची थी कि गौर की तरफ से बभनान की ओर जा रहे बाइक सवार उसे टक्कर मार दी। इससे राजपति सड़क पर गिर गई। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद गांव व आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया व थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान मौके पर पहुंचकर उसके शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

महिला के पति राजाराम पैकोलिया थाना क्षेत्र रामपुर गांव के चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पैकोलिया अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है। बताया कि महिला के पति की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बाइक चालक मौके से बाइक छोड़ फरार हो गया, पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed