फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A wanted man with a reward of Rs 25,000 arrested in Mumbai

Basti News: 25 हजार के इनामी वांछित मुंबई में गिरफ्तार

Wed, 19 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A wanted man with a reward of Rs 25,000 arrested in Mumbai
बस्ती। कलवारी पुलिस और सर्विलांस टीम ने यौन शोषण के मामले में 25 हजार के इनामी वांछित सिद्धार्थनगर जिले के कठेला थाना क्षेत्र के झकहिया निवासी शफीकुर्रहमान को मुंबई से गिरफ्तार कर मंगलवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा था।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन के बताया कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत 25 हजार के इनामी वांछित की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी पर कलवारी थाने में केस दर्ज है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, मगर हाथ नहीं आ रहा था।
विज्ञापन


इस बीच कलवारी पुलिस को सर्विलांस सेल से इनामी वांछित के मुंबई में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद दरोगा रामकेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मुंबई रवाना की गई। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर वांछित को महाराष्ट्र के मुंबई के पास एक कबाड़ की दुकान से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वांछित को वहां के कोर्ट में पेश कर 19 नवंबर तक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बस्ती चल आई। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed