Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A two-member team arrived at Jogapur School; an inquiry into the accused teacher has begun.

Basti News: दो सदस्यीय टीम जोगापुर विद्यालय पहुंची, आरोपी शिक्षक की जांच शुरू

Fri, 26 Jun 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A two-member team arrived at Jogapur School; an inquiry into the accused teacher has begun.
उच्च प्रा​थमिक विद्यालय जोगापुर की फोटो। संवाद
महराजगंज। विकास खंड हर्रैया के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में बृहस्पतिवार को स्कूल खुलने के बाद भी माहौल गर्म रहा। बच्चों की कलाई से कलावा और स्कूल परिसर के पेड़ कटवाने के आरोपी शिक्षक ज्ञानदास कन्नौजिया विद्यालय नहीं पहुंचे। वहीं बीएसए अनूप कुमार तिवारी के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय टीम दूसरे दिन आरोपी शिक्षक की भूमिका की जांच करने विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यालय में तैनात अन्य शिक्षक, क्षेत्रीय नागरिक और अभिभावकों का लिखित बयान टीम ने दर्ज किया।
विज्ञापन

बता दें कि एक दिन पहले विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक ज्ञानदास के खिलाफ ग्रामीण और अभिभावक भड़क उठे थे। लोगों ने विद्यालय पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि शिक्षक विद्यालय परिसर में लगे बेल एवं बरगद का पेड़ कटवा डाले हैं। इसके अलावा बच्चों की कलाई में बंधा कलावा भी कटवा देते हैं। मामला इतना तूल पकड़ा कि पुलिस को पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। ग्रामीणों को शांत करने के लिए पुलिस टीम आरोपी शिक्षक को गाड़ी में बैठाकर थाने तक ले गई।
विज्ञापन

उसी दिन देर शाम इस मामले में अमरजीत सिंह ग्राम रमवापुर राजा थाना दुबौलिया की तहरीर पर आरोपी शिक्षक ज्ञानदास के खिलाफ पुलिस ने धार्मिक माहौल बिगाड़ने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप प्राथमिकी भी दर्ज की है। हालांकि आरोपी शिक्षक को पूछताछ के बाद थाने से छोड़ दिया गया था। इधर प्रकरण संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने बीईओ सदर विनोद त्रिपाठी एवं परशुरामपुर बड़कऊ वर्मा को जांच की जिम्मेदारी साैंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दो सदस्यीय टीम अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह 9.30 बजे विद्यालय पहुंच गई। टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर विवाद से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। विद्यालय के अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया।
टीम ने शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद वर्मा का लिखित बयान दर्ज किया गया।
उन्होंने लिखा है कि नामांकन के लिए क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्हें शिकायत मिल रही थी कि सहायक अध्यापक बच्चों के हाथ में बंधे कलावा को कटवा देते थे। गले में देवी-देवताओं के लॉकेट भी उतरवाने की शिकायत मिली। कहा कि परिसर में लगे बेल और बरगद का पेड़ भी आरोपी शिक्षक ने उनकी अनुपस्थिति में कटवा दिया था।

शिकायतकर्ताओं में शामिल क्षेत्रीय नागरिक अनिल कुमार उपाध्याय का टीम ने बयान दर्ज किया है। जबकि आरोपी शिक्षक ज्ञानदास जांच टीम के समक्ष नहीं पेश हुए। वह कैजुअल लीव (आकस्मिक अवकाश) पर बताए गए। पूरे दिन विद्यालय में आरोपी शिक्षक को लेकर चर्चाएं तेज रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed