{"_id":"692b4525d528be6bd900699a","slug":"a-truck-loaded-with-potatoes-overturned-in-kaptanganj-causing-traffic-jams-on-the-highway-basti-news-c-207-1-bst1006-148586-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कप्तानगंज में आलू लदा ट्रक पलटा, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कप्तानगंज में आलू लदा ट्रक पलटा, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर पलट गया। इससे करीब एक घंटे तक इस लेन पर जाम लगा गया।
पुलिस और एनएचएआई की टीम ने रात में ही करीब 1:30 क्रेन से पलटे ट्रक को सड़क के किनारे करवाया। इसके बाद आवागमन सुगम हो गया।
जानकारी के अनुसार, पंजाब से पांच सौरी बोरी आलू लादकर एक ट्रक बस्ती नवीन सब्जी मंडी जा रहा था। जैसे ही ट्रक कस्बे के मुख्य चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से अचानक दूसरा ट्रक निकलने लगा। उसे बचाने के चक्कर में आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक को टक्कर मारने के बाद पलट गया।
हादसे में पंजाब के गुरदासपुर जिले बटाला निवासी आलू लदे ट्रक का चालक बलजीत सिंह और उसका खलासी बेटा रविंद्र पाल बाल-बाल बच गए, जबकि दूसरा ट्रक सड़क के किनारे गुमटी को तोड़ते हुए दुर्गा मंदिर के चबूतरे से टकरा गया। इस ट्रक के चालक रुधौली थाना क्षेत्र के अंदेवरा निवासी संदीप पांडेय, खलासी आनंद पांडेय सुरक्षित बच गए।