फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A three-month-old baby girl died in the PICU of the medical college, leading to an uproar.

Basti News: मेडिकल कॉलेज की पीआईसीयू में तीन माह की बच्ची की मौत, हंगामा

Wed, 14 Jan 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A three-month-old baby girl died in the PICU of the medical college, leading to an uproar.
मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक विभाग में बच्ची की मौत के बाद रोते विलखते परिजन।
बस्ती। मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली के पीआईसीयू वार्ड में मंगलवार को दोपहर एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। परिजन ने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की मौत हुई है। उस समय वार्ड में पीडियाट्रिक विभाग के चिकित्सक डॉ. श्याम गुप्ता राउंड भी ले रहे थे। वह बच्ची को देखने के बाद इंजेक्शन का डोज देने की सलाह देकर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद पीडियाट्रिक विभाग में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है। बच्ची की मां और अन्य परिजन रोते हुए चिकित्सकों और स्टॉफ पर लापरवाही बरतने एवं गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। पिता दुखराम ने बताया कि उन्होंने अपनी तीन माह की बेटी वैष्णवी सुबह चार बजे रोने लगी और दूध नहीं पी रही थी। इसके बाद से लेकर ओपेक चिकित्सालय कैली के पीडियाट्रिक विभाग में लाया गया। उसे पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

12 से एक बजे के बीच चिकित्सक राउंड लेने पहुंचे। उन्होंने इंजेक्शन की डोज लगाने की सलाह दी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद स्टाॅफ नर्स ने वैष्णवी को इंजेक्शन का डोज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि वार्ड में भर्ती दो अन्य शिशुओं को भी इंजेक्शन लगे थे। इसके तुरंत बाद इन बच्चों के मुंह से झाग निकलने लगा और उनकी सांसें तेज चलने लगीं। बाद में उनकी हालत नियंत्रित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed