फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A tempo collided with a parked truck, injuring several people including the driver.

Basti News: खड़ी ट्रक में घुसी टैंपो, चालक समेत कई लोग घायल

Tue, 26 May 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A tempo collided with a parked truck, injuring several people including the driver.
महराजगंज। थाना क्षेत्र के अयोध्या-बस्ती लेन पर स्थित संसारीपुर चौराहे के पास सोमवार शाम 3:40 बजे हर्रैया से बस्ती की ओर जा रही सवारी टैंपों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में ऑटो सवार समेत कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सवारी लेकर जा रहा ऑटो चालक संसारीपुर चौराहे के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री घायल हो गए। हादसे में घायल कमला देवी (50) पत्नी शिवबहादुर वर्मा निवासी गंधरिया और बदामा देवी (55) पत्नी रामसुंदर निवासी डारीडीहा कलवारी सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग और एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed