{"_id":"6903d098407d85e41208c6fc","slug":"a-teenage-girl-who-had-come-to-the-village-from-ludhiana-was-gang-raped-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146719-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लुधियाना से गांव आई किशोरी से सामूहिक यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लुधियाना से गांव आई किशोरी से सामूहिक यौन शोषण
विज्ञापन
बस्ती। लुधियाना से अपने गांव लौटी वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की एक किशोरी के साथ सामूहिक यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के चार युवकों ने उसके साथ यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाया और शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक यौन शोषण, धमकी और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता के साथ लुधियाना में रहती है, और कुछ दिन पहले अपनी बड़ी बहन व जीजा के साथ गांव आई थी। तहरीर में बताया गया है कि 23 अक्तूबर को गांव के रवि यादव, सूरज कुमार, आनंद और दीपक यादव ने उसे जबरन गांव के एक घर में ले जाकर यौन शोषण किया और वीडियो बना ली। विरोध करने और घरवालों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना 30 अक्तूबर की शाम डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता व परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।