{"_id":"67b0e49d89abc1585a0258c4","slug":"a-rowdy-threatened-the-pradhan-representative-at-his-home-waving-a-sword-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132078-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तलवार लहराते प्रधान प्रतिनिधि के घर जा धमका मनबढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तलवार लहराते प्रधान प्रतिनिधि के घर जा धमका मनबढ़
Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। बसुआपार में शुक्रवार की रात एक युवक राशन कॉर्ड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के घर तलवार लेकर पहुंच गया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बसुआपार निवासी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के भारत भूषण सिंह शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे उसके घर पर तलवार लेकर चढ़ गए ।
शोर सुनकर गर्भवती पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसने वार करना चाहा, तभी पत्नी बेड पर गिर गई। डॉयल 112 पर सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और तलवार बरामद कर आरोपी को लेकर थाना पर चली गई। थाना प्रभारी नगर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद