फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A report will be filed in the case of throwing acid on a farmer

Basti News: काश्तकार पर तेजाब फेंकने के मामले में दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 11 May 2024 11:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 May 2024 11:56 AM IST
विज्ञापन
A report will be filed in the case of throwing acid on a farmer
- मामले में 15-20 अज्ञात को भी बनाया गया है आरोपी
विज्ञापन

- सीजेएम ने नगर पुलिस को दिया रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जबरिया गेहूं की फसल काटकर ले जाने और काश्तकार के मना करने पर जानलेवा हमला व तेजाब फेंकने के मामले में सीजेएम आशीष कुमार राय की अदालत ने नगर पुलिस का नाकेस दर्ज करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के बट्टूपुर निवासी संजय मिश्र ने अधिवक्ता एसएन दुबे के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 11 अप्रैल 2024 को बगही तिवारी निवासी कृपाशंकर तिवारी, कमलावती, कृष्णा देवी, मोहन, बब्लू, ध्रुपचंद्र और उनके रिश्तेदार पिपरौला निवासी संजय दुबे, शुभम दुबे व रतासगढ़ निवासी उत्कर्ष तिवारी उनकी गेहूं की फसल काटकर घर ले जाने लगे। संजय ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो सभी ने उन्हें पकड़कर तब तक मारापीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गए।
विज्ञापन

मरणासन्न स्थिति में उनके ऊपर तेजाब डालकर चले गए और संजय के घर जाकर बोले की जाओ उसकी लाश खेत में पड़ी है ले आओ। आनन-फानन पहुंचे परिजन संजय को लेकर अस्पताल चले गए। इसके बाद थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पुलिस ने उल्टे संजय सहित आठ परिजनों पर ही रिपाेर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करने से मना कर दिया। न्यायाधीश ने नगर पुलिस को जानलेवा हमला, जबरिया फसल काटने व चुराने और तेजाब फेंकने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देते हुए कहा कि यह संज्ञेय प्रकृति का अपराध है। ऐसे मामले में पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई न्यायिक व्यवस्थाओं के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed