फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A pipeline has been laid in the drain, and the supplied water needs to be cleaned.

Basti News: नाले में पाइपलाइन, सप्लाई के पानी की करनी पड़ रही सफाई

Mon, 12 Jan 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A pipeline has been laid in the drain, and the supplied water needs to be cleaned.
कटरा आं​शिक मोहल्ले में गंदगी के बीच गुजरी पाइपलाइन संवाद
बस्ती। शहर में 16 हजार से अधिक घरों में जलकल पाइपलाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई कर रहा है। कनेक्ट पाइपलाइन छोड़िए, यहां गंदे नाले व नालियों से मुख्य ट्रांसमिशन पाइपलाइन को दौड़कर सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के गंदे स्थानों से होकर गुजरी पाइपलाइनों के चलते अब लोग पानी की शुद्धता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बताया कि अगर पाइप लीक हो जाती है तो लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंचता है। इससे बीमारी फैलने का डर लोगों को सताता रहता है।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों की पड़ताल में सामने आया कि पानी की पाइपलाइन में हुए एक मामूली लीकेज से यहां भी इंदौर दूषित जल संबंधी घटना घट सकती है। कटरा आंशिक कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय गली में नाली और चहुंओर पसरे गंदे पानी के बीच लगीं वाटर सप्लाई की टोंटियां से शुद्ध पानी की उम्मीद बेमानी साबित हो रही है। नगर पालिका क्षेत्र के पिकौरा बक्स वार्ड के बाटा गली से त्रिपाठी गली के बीच गुजरी लाइनें गंदगी में डूबी दिखीं। यहां पर वाटर सप्लाई की अव्यवस्था साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बिछाई गईं पानी की पाइपलाइन से घरों की टोटियों से जलापूर्ति की जा रही है। मोटर के माध्यम से पानी घर पर लगी टंकी तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं शहर के बीएसए ऑफिस के पास मुख्य बड़े नाले से मुख्य पाइपलाइन को गंदगी के बीच से क्राॅस किया गया है। नाले के बीच बिछी पाइपलाइन के पानी का उपयोग करने को लोग मजबूर हैं। लीकेज होने पर लोग हमेशा डरे रहते हैं।

लोग बताते हैं कि नाले से होकर गुजरी पाइपलाइन के चलते नाले की सफाई में भी अवरोध आता है। बताते हैं कि फैली गंदगी और दूषित पानी के चलते अक्सर कई लोग बीमार पड़ जाते हैं और वह अस्पताल पहुंच जाते हैं। शहर के मो. इलियास, शिवम सिंह, नीरज सिंह, सलमान और इरफान आदि का कहना है कि वाटर सप्लाई के पानी के शुद्ध होने का भरोसा रहता है, लेकिन, लीकेज और इंदौर घटना के बाद डर लगने लगा है। सफाई व्यवस्था भी ढुलमुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed