फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A message of environmental conservation and a healthy lifestyle on Ayurveda Day.

Basti News: आयुर्वेद दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Thu, 24 Sep 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A message of environmental conservation and a healthy lifestyle on Ayurveda Day.
बस्ती। आयुष विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 15 शैय्या, कोर्ट एरिया में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती-संतकबीरनगर डॉ. नागेंद्र कुमार और रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयुर्वेद के महत्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब आधुनिक चिकित्सा के सामने कई चुनौतियां थीं, तब आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों ने लोगों को सहारा दिया। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा है, जिसे स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन

आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा है। पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण इसकी मूल भावना का हिस्सा है। स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के आहार-विहार और योग को जीवनशैली में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed