Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A maximum number of electricity-related cases will be resolved in the Lok Adalat.

Basti News: लोक अदालत में अधिक से अधिक बिजली से जुड़े मामलों का होगा निस्तारण

Sun, 22 Nov 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A maximum number of electricity-related cases will be resolved in the Lok Adalat.
बस्ती। लोक अदालत में विद्युत अधिनियम से जुड़े मुकदमों का अधिक से अधिक निस्तारण कराया जाएगा। विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में इस अधिनियम के चार हजार से अधिक मुकदमे विचाराधीन हैं। इनमें करीब 1200 मुकदमे वर्ष 2020 से पहले के हैं। न्यायालय ने पुराने मुकदमों के निस्तारण के साथ ही आरोपियों को जारी नोटिस, समन और वारंट की तामील सुनिश्चित कराने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने बताया कि करीब 900 मुकदमों में आरोपियों के खिलाफ नोटिस, समन, वारंट और गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुपालन में संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जारी समन और गैर जमानती वारंट की तामील कराकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों के अनुपालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के अधिकारियों को पत्र भेजकर उनकी शिथिलता से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मुकदमों में शमन शुल्क जमा हो चुका है और संबंधित विभाग की ओर से रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए सबसे पुराने मुकदमों से लेकर क्रमवार फाइलों की सूची तैयार कर ली गई है, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed