{"_id":"69dfde8bb131929f2a0bd3d4","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-field-near-chandotaal-bird-sanctuary-which-was-brought-under-control-after-four-hours-basti-news-c-207-1-bst1006-156887-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चंदोताल पक्षी विहार के पास खेत में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद हुआ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चंदोताल पक्षी विहार के पास खेत में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद हुआ काबू
विज्ञापन
चंदोताल पक्षी विहार से झिरझिरवा पुल तक खेतों मे लगी भीषण आग-संवाद
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के चंदोताल पक्षी विहार के पास खेत में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब आधा किलोमीटर तक खेतों में धधकती रही। गनीमत यह रही कि अधिकांश किसानों ने पहले ही अपनी गेहूं की फसल काट ली थी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग दोपहर के समय लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण लपटें दूर-दूर तक फैलती रहीं। आसपास के ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि करीब चार घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल विभाग पहुंच जाता तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि आग किसी अराजक तत्व द्वारा जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।