फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A man performed a puja hoping for his son's return; when he regained consciousness, his jewellery and cash were missing.

Basti News: बेटे के लौटने की आस में कराई पूजा, होश आया तो जेवर-नकदी गायब

Sat, 22 Aug 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A man performed a puja hoping for his son's return; when he regained consciousness, his jewellery and cash were missing.
पुलिस टीम के बीच पकडे गए आरोपी तांत्रिक -स्रोत पुलिस
बस्ती। जिले में ममता को हथियार बनाकर महिलाओं को ठगने वाले जालसाजों का गिरोह सक्रिय है। किसी के लापता बेटे को लौटा लाने और किसी की बीमार औलाद को पूजा-पाठ से ठीक कर देने का झांसा देकर जेवर-नकदी उड़ाने के मामले सामने आए हैं। एक मामले में सरयू में लापता बेटे के वापस लौटने की आस जगाकर पूजा कराई तो दूसरे मामले में बीमार बेटे को ठीक करने का झांसा दिया। खास बात है कि दोनों ही मामलों को अंजाम देने वाले जालसाज एक ही गुरु और चेला हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लोगों से तंत्र-मंत्र के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को घर में प्रवेश न देने की अपील की है।
विज्ञापन

पहला मामला पुरानी बस्ती का है। पुरानी बस्ती के मंगल बाजार निवासी राजेश गुप्ता का बेटा अमित गुप्ता सात मई को चार दोस्तों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गया था। सरयू में स्नान के दौरान तेज बहाव में तीन युवक लापता हो गए थे। इनमें एक का शव बरामद हो चुका है जबकि अमित समेत दो युवक अब भी लापता हैं। दो अन्य दोस्त सुरक्षित घर लौट आए थे। राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि प्रदीप कुमार अपने चेले प्रेम के साथ पहले भी कई बार आकर पूजा कराने का दबाव बना चुके थे। उन्हें हर बार लौटा दिया गया था पर बृहस्पतिवार को पत्नी घर पर अकेली थीं इसका फायदा दोनों जालसाजों ने उठाया और पूजा के बहाने सब ले उड़े।
विज्ञापन

पूजा के दौरान उठे धुएं से अचेत हुई महिला...आंख खुली तो जेवर-नकदी गायब
पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि 20 अगस्त को रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों जालसाज घर पहुंचें। राजेश गुप्ता घर पर नहीं थे। दोनों ने उनकी पत्नी मोना देवी की ममता को हथियार बनाया और उन्हें झांसा में लेने में सफल हो गए। अमित के वापस लौटने का भरोसा देकर पूजा शुरू करवाई। आरोप है कि दोनों जालसाजों ने आनन-फानन पूजा का सामान मंगवाया। पूजा शुरू की और नशीले पदार्थ का धुआं कर दिया। इससे मोना देवी अचेत हो गईं। आरोपी घर से करीब 35 ग्राम सोने के मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुबह पुरानी बस्ती तो शाम को करायन गांव में कराई पूजा, धरे गए
दूसरा मामला सोनहा थाना क्षेत्र के करायन गांव का है। यहां महिला मालती ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा लंबे समय से बीमार है। प्रेम कुमार और प्रदीप अग्रहरि ने उसे बेटे को ठीक करने के लिए तंत्र-मंत्र की पूजा कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि दोनों ने पूजा नहीं कराने पर बेटे की मौत का भय दिखाया। बेटे की चिंता में महिला ने उन्हें गहने और नकदी दे दी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए और महिला को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत मिलने पर सोनहा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ महेश सिंह के मुताबिक, आरोपियों के पास से जेवर और नकदी बरामद हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ अन्य थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed