फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A helpdesk will be set up for PET candidates; the police will provide assistance.

Basti News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए बनेगी हेल्पडेस्क, पुलिस करेगी मदद

Sun, 25 Oct 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A helpdesk will be set up for PET candidates; the police will provide assistance.
बस्ती। पीईटी अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क और पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं। 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक होने वाली परीक्षा के दौरान 27 को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी होना है। पुलिस ने परीक्षा और विसर्जन दोनों को सकुशल संपन्न कराने की योजना तैयार की है। विसर्जन मार्ग गांधीनगर में शाम चार बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा। इस वजह से परीक्षार्थियों के वाहन जीआईसी में पार्क कराए जाएंगे।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को कंपनीबाग से गांधीनगर की तरफ तथा जीआईसी से गांधीनगर की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में छह परीक्षा केंद्र पड़ रहे हैं। इसमें जीआरएस सक्सेरिया, बेगम खैर, जीजीआईसी, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, सरस्वती बालिका विद्यालय शामिल हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक पुलिस चौकी को हेल्प डेस्क तथा रेलवे स्टेशन, शास्त्री चौक, रोडवेज, मालवीय तिराहा, कंपनी बाग के पास पर पुलिस सहायता केंद्र बनाया जाएगा। जहां परीक्षा केंद्र ढूंढ़ने या किसी अन्य प्रकार की जरूरत पर परीक्षार्थी पुलिस से मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले परीक्षार्थी को पुलिस केंद्र तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ते की जानकारी भी देगी। अन्य कोई कठिनाई होने पर पुलिस मदद करेगी। परीक्षा में कुल, 78 हजार परीक्षार्थी तीन दिन तक शामिल होंगे। इसके लिए बस्ती में 34 केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम ज्ञान प्रकाश गुप्त ने बताया कि 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा निर्धारित केंद्र पर दो पालियों में होगी। शनिवार को पूरे दिन तैयारी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed