{"_id":"632dfb6a0803097bc04b1b87","slug":"a-handicapped-woman-beaten-in-suspection-of-child-thief-basti-news-gkp451561361","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर कहकर दिव्यांग महिला की पिटाई, रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर कहकर दिव्यांग महिला की पिटाई, रुपये छीने
विज्ञापन

- देखने, सुनने में असमर्थ हैं 65 वर्षीय बुजुर्ग
- कोतवाली क्षेत्र के कोपिया गांव में शुक्रवार की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कोपिया गांव में भीड़ ने शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की बच्चा चोर की आशंका में पिटाई कर दी।
देखने व बोल पाने में असमर्थ 65 वर्षीय महिला अपना नाम और पता बता पाने में असमर्थ है। भिक्षाटन करके पेट पालती हैं। शुक्रवार को भीड़ ने पहले घेर लिया। कुछ महिलाओं ने उसकी जबरदस्ती तलाशी ली। आरोप है कि उसके विरोध करने पर मारापीटा और पॉलिथीन की थैली में रखे रुपये छीन लिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दिव्यांग महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि यह अत्यंत आपत्तिजनक हरकत है। इसमें कठोर कार्रवाई की जाएगी।
----------------