फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A group of Kanwadis on the highway... Bam-Bam till Ayodhya

Basti News: हाईवे पर कांवड़ियों का जत्था...अयोध्या तक बम-बम

Mon, 21 Jul 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A group of Kanwadis on the highway... Bam-Bam till Ayodhya
विक्रमजोत में कांवड़ियों का हुजूम।
बस्ती। हाईवे पर कांवड़ियों का जत्था है। एक लेन से जल लेने के लिए बस्ती एवं आसपास के क्षेत्र से लोग गाड़ियों से अयोध्या जा रहे हैं। दूसरी लेन से पैदल लौट रहे हैं। शनिवार से ही अयोध्या के सरयू तट से संकल्पित जल लेकर शिवभक्तों का रेला निकलने लगा है। यह सिलसिला अगले दो दिनों तक थमने वाला नहीं है। कांवड़ियों का कारवां बता रहा है कि भगवान शिव की भक्ति में हर घर से लोग निकल पड़े हैं। बदन पर गेरुआ पोशाक, वैरागी जीवन और कंधे पर कांवड़ लिए लोग नंगे पाव चल रहे हैं। महिलाएं, बच्चे, युवा, अधेड़ जिसे देखो वही शिव की भक्ति में रमा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार से हाईवे पर चलते हुए कांवड़ियों का हुजूम दिखने लगा है। पैराें में छाले, बोझिल कदम, चेहरे पर थकान के बाद भी शिवभक्तों के कदम बढ़ते जा रहे हैं। रास्ते भर बोल बम की गूंज हो रही है। 70 किमी लंबा हाईवे बम बम हो गया है। अनुमान है कि अगले चौबीस घंटे में बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम से अयोध्या तक कांवड़िये भर जाएंगे। इस बार केवल बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में आठ लाख कांवड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं।
विज्ञापन

बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। शिवभक्तों को मंदिर तक पहुंचाने के लिए बांस-बल्लियों की अगल-अलग गैलरी बनाई जा रही है। प्रवेश और निकास के अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। अयोध्या से शिवभक्तों का रेला कूच करने लगा है। लोगों में अपने आराध्य भगवान शिव की कठिन भक्ति देखते बन रही है। बाबा भद्रेश्वरनाथ की 70 किमी की दूरी तीन दिनों के भीतर पैदल ही तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूर चलने के बाद रास्ते में शिवभक्त सड़क के किनारे ही विश्राम कर रहे हैं। इसके बाद फिर आगे की यात्रा तय कर रहे हैं। इस यात्रा में शिव भक्तों के कंधे पर सवार होकर राम की सरयू आ रही है। श्रावण मास की तेरस को शुभ मुहूर्त में वह खुद भोलेनाथ का अभिषेक करेंगी। शिवभक्त इसी आस में सरयू का जल लेकर आ रहे हैं। रविवार की देर शाम तक छिटपुट संख्या में कांवड़िये बस्ती के फुटहिया चौराहे तक पहुंचने लगे हैं। सोमवार को हाईवे पर कांवड़िये भर जाएंगे।
-
ये स्थल बन रहे प्रमुख पड़ाव
अयोध्या से बस्ती तक कांवड़ लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ स्थल प्रमुख पड़ाव बन गए हैं। जहां पहुंचने के बाद शिवभक्त घंटों विश्राम कर रहे हैं। इसके बाद एक जत्था रवाना हो रहा है दूसरा जत्था पहुंचकर ठहर रहा है। कांवड़ लेकर चल रहे रमवापुर के हरिओम पाठक बताते हैं कि अयोध्या से चलने के बाद पहला पड़ाव घघौआ है। यहां कुछ देर तक ठहराव के बाद शिवभक्त आगे की यात्रा तय कर रहे हैं। इसके बाद विक्रमजोत, छावनी में विश्राम हो रहा है। शाम को जल लेकर चलने के बाद अगले दिन 11 से 12 बजे तक लोग हर्रैया पहुंच रहे हैं। यहां भी जगह-जगह कांवड़िये आराम कर रहे हैं। इसके बाद संसारीपुर, महराजगंज, तिलकपुर में आराम करते हुए दूसरे दिन फुटहिया और अमहट प्रमुख पड़ाव स्थल पर पहुंचने लगेंगे। इस तरह अगले चौबीस घंटे में बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम से लेकर अयोध्या तक सिर्फ कांवड़ियों का हुजूम दिखने लगेगा।
-
विधि-विधान से कर रहे कांवड़ की पूजा
मां सरयू के पवित्र जल से भरे कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्त इसे जमीन पर नहीं रख रहे हैं। यदि कहीं विश्राम के लिए रुक रहे हैं तो सबसे पहले कांवड़ को बांस-बल्लियों, पेड़ों की टहनियों पर टांग दे रहे हैं। जलपान आदि के बाद दोबारा यात्रा शुरू करने से पहले कांवड़ की पूजा-अर्चना की जा रही है। कान पकड़कर शिवभक्त जाने-अनजाने में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा याचना भी कर रहे हैं। इसके बाद कांवड़ को कंधे पर धारण कर आगे के लिए कूच कर रहे हैं।

-
रास्ते भर गूंज रहे भगवान शिव के भजन
कांवड़ मार्ग पर शिव भजनों की बौछार हो रही है। कांवड़ियों के जत्था के आगे डीजे लदे वाहन चल रहे हैं। इस पर भगवान शिव की अद्भुत झांकियां भी सजाई गई हैं। सिद्ध-प्रसिद्ध भजन गायकों के शिव गीतों की गूंज के बीच श्रद्धालु नाचते-थिरकते यात्रा पूरी कर रहे हैं। यह दृश्य मनोरम छटा बिखेर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed