{"_id":"691b736f25afa648040686e4","slug":"a-giant-python-climbed-into-a-parked-dcm-causing-panic-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147853-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खड़ी डीसीएम में चढ़ा विशालकाय अजगर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खड़ी डीसीएम में चढ़ा विशालकाय अजगर, हड़कंप
Tue, 18 Nov 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हरैया। कस्बे से सटे महूघाट गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हाईवे किनारे एक टेंट की दुकान के सामने खड़ी डीसीएम के नीचे अचानक एक विशालकाय अजगर घुस गया। डीसीएम चालक ने जब अजगर को देखा तो घबराकर वाहन से दूर हट गया। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चालक राम दुलारे ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोरी में डालकर जंगल में छोड़े जाने के लिए ले जाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजगर की लंबाई लगभग 12 फीट थी। अचानक इतने बड़े सांप के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। संवाद