{"_id":"697679d69fe2780fb300f69b","slug":"a-gathering-was-organised-on-the-occasion-of-hazrat-abbass-birthday-basti-news-c-207-1-bst1005-151981-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हजरत अब्बास के जन्म दिवस पर जलसा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हजरत अब्बास के जन्म दिवस पर जलसा आयोजित
विज्ञापन
बस्ती। कर्बला की जंग में इमाम हुसैन की फौज के कमांडर रहे हजरत अब्बास अलमदार के जन्म दिवस पर इमामबाड़ा शाबान मंजिल में भव्य जलसे का आयोजन हुआ। स्थानीय व बाहर के शायरों ने मनकबत व सलाम पेश किया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा समाज के प्रति समर्पित लोगों को सम्मानित किया गया।
इमामबाड़ा भवन व परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। अध्यक्षता मौलाना अली हसन व संचालन सुहेल बस्ती ने किया। वाराणसी से आए सागर बनारसी व काशिफ अयोध्यवी के कलाम को खूब सराहा गया। उनके हर शेर पर देर तक हुसैनियत जिंदाबाद, या अली के नारे लगते रहे। इसके अलावा कामिल जैदपुरी, पैकर हल्लौरी, फरजान, अयान, कामरान, रमीज अब्बास सोनू, सफदर रजा, जौन व अन्य ने कलाम पेश किया।
मुख्य वक्ता मौलाना हैदर मेंहदी ने कहा कि कर्बला की जंग तत्कालीन सीरीया की सबसे बड़ी ताकत समझने जाने वाली यजीद इब्ने माविया की हुकूमत व पैगम्बर के नवासे इमाम हुसैन की एक बेहद छोटी फौज के बीच हुई थी। इमाम की मदद करने वालों में 80 साल का बुजुर्ग व बच्चे तक शामिल थे। तीन दिन की भूखी प्यासी इस फौज ने कमांडर मौला अब्बास के नेतृत्व में यजीद की विशाल फौज से पूरे दिन युद्ध लड़ा। हम उनके हौसले को सलाम करते हैं।
विज्ञापन
स दौरान हाजी अनवार हुसैन काजमी, शबीब हैदर रिजवी, जमाल हैदर, शम्स आबिद, जीशान रिजवी, अंसर, जावेद, अरशद आबिद, मुन्ने, नकी हैदर, मानू, वासन सहित अन्य मौजूद रहे।