{"_id":"686c264cf163b864ac0b9579","slug":"a-fish-trader-collided-with-a-parked-trailer-with-his-bike-and-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-139678-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खड़े ट्रेलर में बाइक लेकर टकराया मछली व्यवसायी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खड़े ट्रेलर में बाइक लेकर टकराया मछली व्यवसायी, मौत
Tue, 08 Jul 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
मानिक चंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बालेडीहा गांव के पास रविवार देर रात खड़े ट्रेलर में बाइक टकरा गई। बाइक सवार रुधौली थाना के उमराखास निवासी मछली व्यवसायी 40 वर्षीय बृजेश गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले गए। देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बृजेश गौड़ पुत्र राम मिलन गौड़ अपने मित्र की जन्म दिन पार्टी में गया था। देर रात लौटते समय बालेडीहा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गया। आवाज सुनकर बालेडीहा के लोग पहुंचे और उसके भाई को फोन किया। बृजेश गौड़ चार भाइयों में सबसे छोटा था। क्षेत्र के बाजारों में मछली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बड़े भाई राज कुमार गौड़, राजेश गौड़, राम प्रताप गौड़, पत्नी कांती देवी, बड़ा बेटा अजय गौड़(18), अंश (14) का रो रोकर बुरा हाल है। सबसे बड़ी बेटी नेहा की शादी पिछले वर्ष हुई थी।