फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A dispute arose between the CMS and the staff nurse over a shift change.

Basti News: ड्यूटी बदलने पर सीएमएस व स्टाफ नर्स में विवाद

Sat, 07 Feb 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A dispute arose between the CMS and the staff nurse over a shift change.
बस्ती। जिला महिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार सीएमएस और स्टाफ नर्स आमने-सामने हैं। स्टाफ नर्स ने सीनियर्स से ड्यूटी बदलवा ली थी। इसपर सीएमएस ने नर्स से स्पष्टीकरण तलब कर लिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंच गई। इसके पहले ही सीएमएस अपनी रिपोर्ट डीएम को दे चुके थे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स ने डीएम को दी शिकायत में बताया है कि सीएमएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर झूठी शिकायत कर उत्पीड़न कर रहे हैं। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में लगातार उनसे स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। स्टाफ नर्स ने पत्र में कहा है कि पिछले नौ माह से जानबूझ कर परेशान करने के लिए ड्यूटी बदलते जा रहे हैं। 12 साल से एसएनसीयू में बतौर संविदा स्टाफ नर्स सेवा दे रही हैं। इसी के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया था, मगर वहां से हटाकर पहले केएमसी वार्ड में ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

इसमें भी आठ बजे से चार बजे तक ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया, जबकि अन्य स्टाफ नर्सों के लिए आठ बजे से दो बजे तक ड्यूटी रोस्टर रहा। इसी बीच एसएनसीयू वार्ड में फिर ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी बदलवाने के लिए संबंधित सीनियर से बातचीत की थीं, बावजूद इसके सीएमएस की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में कहा है कि ड्यूटी के दौरान की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर देखा जाए तो रोस्टर के अनुसार नियमानुसार ड्यूटी कर रही हैं। वहीं, बताया गया कि इससे पूर्व भी इसी स्टाफ नर्स से विवाद हुआ था। इसी को लेकर एक डॉक्टर और सीएमएस में भी जूता कांड तक की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed