{"_id":"6446d64ca1ff197bc20589d4","slug":"a-corona-infected-was-found-after-72-hours-in-the-district-basti-news-c-7-1-138341-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिले में 72 घंटे बाद मिला एक कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिले में 72 घंटे बाद मिला एक कोरोना संक्रमित
Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 72 घंटे बाद कोरोना का एक केस मिला है। महिला अस्पताल में आई गर्भवती की जांच में वह संक्रमित पाई गई उसे तत्काल होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
जिला महिला अस्पताल में सोमवार को जांच के लिए आई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। पहली अप्रैल से अब तक जिले में कोरोना के कुल 33 मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में 11 केस एक्टिव हैं। तीन केस गैर जनपद को स्थानांतरित कर दिया गया है। साऊंघाट ब्लॉक के हथियागढ़ की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ओपीडी में इलाज के लिए आई थी। पर्चा काउंटर पर उसकी कोविड की एंटीजन जांच हुई तो वह कोविड पॉजिटिव मिली। महिला को वहीं से घर जाने दिया गया। उससे कहा गया है कि वह होम आइसोलेशन में रहे। कोविड पॉजिटिव की सूचना सीएचसी साऊंघाट की आरआरटी को दी गई है।
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि दो दिनों की राहत के बाद सोमवार को एक केस मिला है। कोरोना को लेकर केवल सतर्कता बरतने की जरूरत है।